महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बामणिया कुंड में प्रतिबंध के बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है। मामला रविवार सुबह 10 बजे का है जहां चेतावनी बोर्ड और पाबंदियों के बावजूद लोग झरने तक पहुंच रहे हैं और खाई में उतरकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। पिछले कई वर्षों में इस कुंड में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।