कौशाम्बी। चायल तहसील में तैनात वरिष्ठ लेखपाल सूर्य नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर तहसील सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने की। इस अवसर पर तहसीलदार पुष्पेन्द्र गौतम, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित तहसील के समस्त राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।