डलमऊ: घुरवारा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बुधवार को समय लगभग 1:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल युवक बरगदहा तो वही दूसरा कटघर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को डलमऊ अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।