एत्मादपुर: महिला के साथ मारपीट के मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
Etmadpur, Agra | Jul 24, 2025 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस यमुना का एक मामला सामने आया है, जिनमें एक महिला ने थाना एत्माद्दौला पर तहरीर दी है, बताया है कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए गई थी, इसी दौरान पति, सास व अन्य महिला ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है, इसको लेकर थाना एत्माद्दौला पर पति समेत तीन लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।