थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम थोना में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहे ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम थोना निवासी एक ग्रामीण गांव में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया है कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।