मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से संबन्धित माल के विनष्टीकरण की हुई कार्यवाही
Sadar, Varanasi | Apr 18, 2024 न्यायालय से आदेश प्राप्त कर गठित टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों की उपस्थिति में आबकारी अधिनियम के कुल 11 मुकदमों से संबंधित माल (शराब अंग्रेजी/देशी/कच्ची करीब 880 लीटर) को निर्धारित स्थान बीएलडब्ल्यू परिसर में गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कराने के उपरान्त पिपियों/पाउचों/शिशियो के टुकड़ों को गढ्ढे मे डाल कर गढ्ढे को बन्द करवाया गया।