इतवारी गंज कृषि उपज मंडी हाल बालाघाट में 20 जनवरी 2026 को सुभाष बस्ती, चित्रगुप्त बस्ती व सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में जगतगुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। वहीं इस दौरान एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाया है।