उज्जैन में रविवार सुबह 7 बजे राहगीरी का आयोजन किया गया। उज्जैन-देवास रोड पर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। इस दौरान मॉर्निंग वॉक, हल्की धूप और विभिन्न मंचों ने शहर की सुबह को उत्सव जैसा बना दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सहित हर आयु वर्ग के लोगों ने इसका आनंद लिया।