बख्तियारपुर: चप्पल व्यवसायी से लूटकांड के आरोपी सौरभ कुमार को बख्तियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीते 16 दिसंबर 2024 को बख्तियारपुर थानांतर्गत संत जॉन्स स्कूल क समीप चप्पल व्यवसाई से हुई तीन लाख रुपये की लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बाइक सवार अपराधियों ने मोहम्मद अहमद रजा और मोहम्मद मोइजुद्दीन के साथ मारपीट व फायरिंग करते हुए रकम लूट ली थी। मामले में दर्ज कांड संख्या 694/2024 के तहत पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी थी।