कोन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पास सड़क की बदहाली के कारण बालू लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यह तो गनीमत रहा कि ट्रक में खलासी मौजूद नहीं था और चालक बाल-बाल बच गया। नही तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था।कोटा निवासी दीपू शर्मा ने बताया कि पिछले मात्र 15 दिनों के भीतर इसी मार्ग पर दो बसें और एक ट्रक पलट चुके हैं।