नारदीगंज थाना कांड संख्या 330/25, दिनांक 06.09.2025 में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त सुरेश महतो उर्फ सुरेश प्रसाद आदर्शी, आयु लगभग 55 वर्ष, पिता — स्वर्गीय सुवा महतो, निवासी — ग्राम बुच्ची, थाना नारदीगंज, जिला नवादा को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 127(2), 118(1), 115(2), 110, 191(1), 192(2) एवं 190 के अंतर्गत की गई है। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है। #nawadanewstak #sonusinghjournalist #nawada #नवादा #Nardiganj