आरा: लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर लगाई गई पाबंदी
Arrah, Bhojpur | Feb 29, 2024 डीएम राजकुमार ने चुनाव कार्य से जुड़े जिले के सभी अधिकारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही जारी आदेश में कहा गया है कि चिकित्सा बोर्ड की अनुशंसा पर ही किसी तरह की छुट्टी मिलेगी। डीएम की ओर से बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति एवं अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय छोड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।