मुलाना: किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने मुलाना में निकाला ट्रैक्टर मार्च
Mulana, Ambala | Feb 17, 2024 किसान आंदोलन के समर्थन में भकियू चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने मुलाना बराड़ा तहसील क्षेत्र में शनिवार को ट्रेक्टर मार्च निकाला। इस दौरान वहां सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने इस दौरान भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की और भाजपा को तानाशाह सरकार करार दिया। किसानों ने कहा कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है और अपना हक लेकर रहेंगे।