लाडपुरा: कोटा में ईको कार चोरों की गैंग पकड़ी गई, 3 बदमाशों से 13 कारें जब्त, मॉडिफाई कर बेचते थे
Ladpura, Kota | Aug 3, 2025 शहर के रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने कोटा के कार चोर गिरोह को पकड़ा है। ये चोर कोटा ही नहीं राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से ईको कार चोरी करते थे। कोटा के आसपास के क्षेत्र से चोरी की गई 13 कार पुलिस ने जप्त की है और तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। एक चोर कार को चोरी करता दूसरा कार को मॉडिफाई करता और तीसरा बाजार में कार को बेचता था। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम