मड़िहान: धनवाल गांव मे चल रहे क्रेशर प्लांट के खिलाफ विंध्य सार्थक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बरम मंदिर पर किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि यहां पर अवैध ब्लास्टिंग खनन परिवहन किया जा रहा है। जिससे प्राकृतिक पर्यावरण का दोहन हो रहा है। साथी कहा कि 3 साल से मानक से ज्यादा ब्लास्टिंग किया जा रहा है। दिन-रात सुबह शाम ब्लास्टिंग होने से परिवार में दहशत बना रहता है। यहां तक की कई घरे फट चुके हैं और गांव के विद्यालय में भी ब्लास्टिंग की वजह से दरार आ गई है।