तहसील प्रशासन महमूदाबाद द्वारा अख्तर अली पुत्र हबीबुल्लाह, निवासी कस्बा सदरपुर, के कब्जे वाली तालाब की भूमि को जेसीबी मशीन की मदद से खाली कराया गया। मौके पर टेंट की दुकान बनी हुई थी, जो करीब 10 वर्षों से अवैध रूप से संचालित थी। यह कार्रवाई धारा 67 के अंतर्गत बेदखली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी आदि।