संडीला: नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, बघौली-माधौगंज मार्ग की घटना
बघौली थाने के ऊदनपुरवा मजरा बन्नापुर निवासी सर्वेश की 17 वर्षीय पुत्री शिखा डा.अम्बेडकर इण्टर कालेज में 12 वीं की छात्रा थी,बुधवार 3 बजे कालेज से छुट्टी के बाद शिखा साइकिल से घर लौट रही थी,उसी बीच रास्तें में भेलावां गांव के पास सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया,जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई।