बरकागाँव: जेएसडब्ल्यू कोल कंपनी का ग्रामीणों ने किया विरोध, पारंपरिक हथियारों के साथ डटे रहे
कोल कंपनियों के खिलाफ पिछले कई वर्षों से गोंदलपुरा ,बादाम, अंबाजीत, बाबूपारा, रावत पारा, गाली, बालोदर हाहे, मोतरा, व अन्य गांव के ग्रामीण द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है । शनिवार को अंबाजीत गांव में जेएसडब्ल्यू कोल कंपनी की बैठक या ग्राम सभा होने की संभावना को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण अंबाजीत गांव एवं महुगाई खुर्द पंचायत भवन के समीप मैदान पहुंच।