जनपद के खतौली में कथित ब्लैकमेलिंग के आरोपी विनय जैन उर्फ़ किक्की जैन की गिरफ्तारी के बाद व्यापारी अब उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि वह सरकारी विभागों के नाम पर फर्जी नोटिस भेजकर उगाही करता था। जेल भेजे जाने के बाद वह तबीयत खराब बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया। व्यापारियों का कहना है कि उसकी गतिविधियों से कई परिवार खतौली छोड़ चुके है।