मारवाड़ जंक्शन: राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर व निकट के रहवासी मकान में आया कोबरा, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर एवं निकट के रहवासी मकान में जहरीला कोबरा आने से हड़कंभ मच गया ,सूचना से सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ माजीद खान मौके पर पहुंचे एवं बड़ी मुश्किल से दोनों जहरीले कोबरा सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया, तब जाकर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।