आरा: चांदी गांव के बगीचे से जुआ खेलते 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया, एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Nov 1, 2024 चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव से दीपावली की रात जुआ खेलते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी मिस्टर राज के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया की सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर चांदी गांव में जुआ हो रही है। इसके बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई और जुआ खेलते हुए रंगे हाथ 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।