झांसी: विवाह पंचमी पर नगर के रघुनाथजी मंदिर से निकलेगी बारात, बुंदेली वैवाहिक परंपराओं के तहत होंगे कार्यक्रम
Jhansi, Jhansi | Dec 4, 2024 झांसी महानगर के शहर पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथजी महाराज मंदिर में छह दिसंबर को विवाह पंचमी पर भव्य बारात भ्रमण को निकलेंगी। मंदिर में बुंदेली वैवाहिक परंपरा के अन्तगर्त मनमोहक कार्यक्रम होंगे। रघुनाथ जी महाराज मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता मे पीयूष रावत ने बताया कि विवाह पंचमी पर सभी कार्यक्रम बुंदेली परंपराओं के तहत आयोजित होंगे।