मंदसौर: हिंदू नववर्ष पर श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए, नीम-मिश्री बांटकर दी शुभकामनाएं और तिलक लगाया
मंदसौर में रविवार को श्रद्धालुओं ने बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर नए साल का आगाज किया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हिंदू संगठनों और युवाओं ने घर-घर जाकर लोगों को तिलक लगाया। नीम-मिश्री खिलाकर नववर्ष की बधाई दी। जिलेभर में लोगों ने अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराए।