गढ़वा: राधा पार्वती सोसाइटी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए, लोगों को ठंड से मिलेगी राहत
Garhwa, Garhwa | Dec 11, 2025 बढ़ती ठंड को देखते हुए राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गढ़वा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अंतिम व्यक्ति तक