एक लाख लेकर घर से गायब हुआ किशोर जबलपुर में मिला ग्वालियर में व्यापारी पिता के गल्ले से एक लाख नगदी निकालकर 17 साल का लड़का घर से गायब हो गया था घर वालों ने उसे ढूंढा लेकिन मिला नहीं इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की सहायता से मुखबिर की सूचना पर लड़के को जबलपुर से अभीरक्षा में लिया है