अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान परैया में मंगलवार संध्या परैया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। फुटबॉलर रवि कुमार उर्फ छेछे की याद में आयोजित टूर्नामेंट का पहला मैच चाकन्द बारा व रफीगंज के बीच खेला गया। जिसमें चाकन्द की टीम ने 2 गोल कर रफीगंज को नॉकआउट टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप औरंगाबाद MP अभय कुशवाहा शामिल हुए।