बारुन: सोन दियारा में पुलिस की बड़ी दबिश, काफी मात्रा में शराब बरामद, दो बने नामजद अभियुक्त
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में बारुण थाना पुलिस ने सोन दियारा इलाके में चल रहे अवैध शराब के धंधे के विरुद्ध छापेमारी की है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में महुआ शराब और उसे बनाने वाले उपकरण बरामद किए.