तिलोई: फुरसतगंज पुलिस ने वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगवाए
Tiloi, Amethi | Dec 25, 2025 फुरसतगंज घने कोहरे और ठंड के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए रात्रि के समय वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु विशेष पहल की गई। प्रशासन एवं यातायात विभाग के निर्देश पर विभिन्न मार्गों पर चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। थाना प्रभारी फुरसतगंज नन्द हौशिला यादव ने बताया कि रिफ्लेक्टर लगने से वाहन चालकों को होगी सुविधा।