रूपवास उपखंड के रुदावल थाना अंतर्गत गांव निभेरा में अज्ञात कारणों से एक छप्परपोश मकान में आग लग गई। इस आगजनी में पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आगजनी में खूंटे से बंधी 4 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही घर का घरेलू सामान भी जलकर पूरी तरह से राख हो गया।