छिबरामऊ: चौधरीयान निवासी 1 युवक की बाइक किडजी स्कूल के पास अन्ना मवेशी से टकराई, घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
चौधरीयान नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किडजी स्कूल के पास एक युवक की बाइक एक अन्ना मवेशी से टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से परिजन उसे फतेहगढ़ के लिए ले गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।