अरेराज में नगर अध्यक्ष के आवास पर दावत ए इफ्तार का शुक्रवार की शाम आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारो के साथ गोविंदगंज के पूर्व विधायक राजन तिवारी,VIP नेता वरूण विजय,पूर्व जिला पार्षद पप्पू मिश्रा,केसरिया नगर अध्यक्ष रिंकू पाठक क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य एवं आम लोग शामिल हुए नगर अध्यक्ष ने दावत ए इफ्तार में आए सभी लोगों का स्वागत किया