बांसवाड़ा: कागदी बांध में पलटी 7 बच्चों से भरी नाव, सूचना मिलते ही प्रशासन दौड़ा; 8 टीमों ने मोर्चा संभालकर बचाई जान
शहर के कागदी पिकअप बांध में शुक्रवार दोपहर 2 बजे हड़कंप मच गया जब सूचना मिली कि स्कूली बच्चों से भरी एक नाव अचानक पलट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, नागरिक सुरक्षा और चिकित्सा विभाग तुरंत अलर्ट हो गए। एम्बुलेंस और राहत दल सायरन बजाते हुए मौके की ओर दौड़े। हालांकि, कुछ देर बाद स्पष्ट हुआ।