ग्राम करई में श्री हरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी की वर्ष गांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे धसान नदी के किनारे, सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में आस पास के क्षेत्र की प्रभात मंडलियां और भजन मंडलियां शामिल होना प्रारंभ हुई। जो गांव की परिक्रमा करते हुए गुजरी और वापिस सिद्धेश्वर मंदिर परिसर पहुंची जहां प्रसाद वितरण किया गया।