गोविंदगढ़: गोबिंदगढ़ पुलिस ने साइबर अपराधी को दबोचा, एक मोबाइल फोन बरामद, पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी की घटना
गोविंदगढ़ पुलिस ने सोमवार को बधेडी के जंगल में दबिश देकर एक शातिर साइबर अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को दोपहर तीन बजे अलवर न्यायालय में पेश किया। थानाधिकारी धर्मसिंह गुजर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी एक साइबर शातिर ठग जंगल में बैठकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहा है।