फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया युवक तीन पर मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। नाबालिक लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक व उसकी मदद करने वाले दो उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।