आगरा: असलाह के दम पर महिलाओं से युवतियों के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी को सेंट्रल पार्क के पास से दबोचा गया
Agra, Agra | Feb 17, 2026 आगरा में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता कर अवैध तमंचे से डराने वाले आरोपी मनीष उर्फ मनिया को गिरफ्तार किया है। सैन्ट्रल पार्क के आगे पुलिस बैरियर के पास घेराबंदी कर उसे दबोचा गया। तलाशी में देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी महिलाओं को शिकायत करने पर धमकाता था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।