बिधूना: बकरी बेचकर लौट रहे बुजुर्ग की जेब से ₹11,000 हुए पार, गांव सराय प्रथम के पास छोड़कर चले गए बदमाश
बकरी बेचकर लौट रहे बुजुर्ग की जेब से 11 हजार रुपये पार बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को जेबकतरों ने एक बुजुर्ग बकरी पालक को लिफ्ट देकर उनकी जेब पड़े 11 हजार रुपये पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रास्ते में पीड़ित को छोड़कर भाग गए। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के जरिये बदमाशों की पहचान में जुटी है।