लखीमपुर: मौसी के घर जा रहे बाइक सवार को महादेव गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के मस्जिद पुरवा मजरा हरदासपुर निवासी फिरोज खान पुत्र निसार खान बीते दिन बाइक पर सवार होकर अपनी मौसी के घर फरीदपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में महादेव गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हुए थे। आज जिला अस्पताल में इलाज के दौरान फिरोज खान की मौत हो गई है।