मुरादाबाद: गलशहीद पुलिस और एसओजी ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा, गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार, एसपी सिटी ने किया खुलासा
मुरादाबाद की थाना गलशहीद ओर एसओजी पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। अवैध हथियार बनाने वाले गैंग के 9 शातिर अपराधियो को पुलिस ने छापेमार कार्यवाही में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गैंग के पास से 315 बोर के तमंचे,पोनिया बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए है।