ईद उल फितर त्यौहार को लेकर थाना बिहार परिसर में गुरुवार शाम करीब 04 बजे मुस्लिम मौलवी, एवं मस्जिद कमेटी के साथ उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रनवीर सिंह ने बताया कि त्योहार आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं संयम के साथ मनाए । उन्होंने कहा कि ईद उल फितर का यह त्यौहार आपसी भाई चारा की मिसाल है।