पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं के तीन चोर गिरफ्तार, 1.5 लाख की सामग्री बरामद।
Panna, Panna | Jul 20, 2024 पन्ना जिले में मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 1.5 लाख रुपये की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।