बांका: बैजनाथपुर रीगा गांव में सात दिवसीय श्रीश्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
Banka, Banka | May 12, 2025 बांका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर रीगा गांव स्थित बाबा दानीनाथ आश्रम परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर सोमवार करीब 11 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। यज्ञ स्थल से कलश यात्रा शुरू हुई जो विभिन्न टोला-मुहल्ला होते हुए शहर के शास्त्री चौक, शिवाजी चौक़, गांधी चौक, आजाद चौक होते हुए ओढ़नी नदी तट स्थित तारा मंदिर पहुंचा।