भोगनीपुर: अहरौली शेख के निकट सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र केे अहरौली शेख गांव निवासी मोहम्मद कैफ ने बताया कि पिता जलील हुसैन 58 मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अहरौली शेख गांव के निकट हाइवे पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां डॉक्टर ने जलील हुसैन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।