रामपुर: ग्राम ताल महावर में कार के सामने कुत्ता आने से कार पेड़ से टकराई, हादसे में तीन लोग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Dec 3, 2024 ग्राघटना सोमवार रात पौने दस बजे के आसपास की है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ताल महावर में बिलासपुर से कैमरी जा रही कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कैमरी निवासी रिजवान अली, मुहम्मद दिलशाद और मुहम्मद अरशद घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।