मथुरा: केसीघाट पर यमुना स्नान के दौरान डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, पुलिस ने पंचानामा भर शव परिजनों को सौंपा
वृंदावन के एक होटल में काम करने वाला करीब 20 वर्षीय दिल्ली निवासी कृष्णा अपने दोस्तों के साथ सोमवार शाम को केसीघाट पर दोस्तों के साथ स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। पुलिस गोताखोरों के साथ उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन रात तक उसका पता नही लगा। मंगलवार को देवरहा बाबा घाट के पास युवक का शव बरामद हुआ। पीएम से मना करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।