बेगूसराय: कारगिल भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रेक्षक ने की बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेक्षक मो तैयब की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान सातों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने चुनावी तैयारी के बारे में बिंदुबार बताया. वहीं एसपी मनीष ने विधि व्यवस्था संबंधित तैयारी के बारे में जानकारी दी.