इटावा: सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात शख्स की हुई दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Mar 25, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात सख्स की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में मोर्चरी में रखवाया,और शिनाख्त हेतु प्रयास शुरू किए।