बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के सहसवान कस्बे के लड्डन मियां के पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मार दी। जिसमें मामा सत्येंद्र पुत्र दामोदर निवासी वाजिदपुर गांव थाना सहसवान तथा भांजा देवेश पुत्र रामपाल सिंह निवासी लहरा नगला श्याम जुनावई गांव जनपद संभल घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।