बासोदा: बासौदा में एसडीएम ने डीजे संचालकों की बैठक बुलाई, गाइडलाइन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए
Basoda, Vidisha | Nov 26, 2024 बासौदा में पटवारी सभागार में एसडीएम और एसडीओपी सहित तहसीलदार ने नगर में डीजे का संचालन करने वालों की बैठक बुलाकर दिशा निर्देश जारी किए हैं इस बैठक में क्षेत्र के समस्त डीजे संचालक मौजूद रहे जानकारी के अनुसार आगामी शादियों के सीजन को लेकर प्रशासन ने यह बैठक बुलाई थी बैठक में सभी डीजे संचालकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।