डलमऊ: ईद की नमाज में गूंज उठीं अमन और खुशहाली की दुआएं, डलमऊ ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब
शनिवार को सुबह लगभग 9:00 बजे डलमऊ कस्बे के चौरासी मोहल्ला स्थित ईदगाह में हाफिज मुजफ्फर ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की।